फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए कीटनाशक दवाओं के सुरक्षित प्रयोग के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को दिए कीटनाशकों के सुरक्षित प्रयोग के टिप्स
विज्ञापन

सहारनपुर। केवीके में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कीटनाशक दवाओं के सुरक्षित प्रयोग के टिप्स दिए गए। उन्होंने किसानों को फसलों का जैविक उपचार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गया प्रसाद ने फसल उत्पादों पर रासायनिक कीटनाशकों के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करने का सुझाव दिया। प्रबंध परिषद सदस्य राजकुमार त्यागी ने कहा कि फसलों में रासायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग नहीं करना चाहिए। निदेशक प्रसार डॉक्टर एसके सचान ने कीट नियंत्रण के लिए आईपीएम तकनीक अपनाने पर जोर दिया। केवीके प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा ने कहा कि केंद्र स्थित जैविक प्रयोगशाला में ट्राइकोडरमा, ब्यूवेरिया बैसियाना आदि जैव कारक का उत्पादन कर वितरण किया जाता है। संयुक्त निदेशक कृषि एसके राजपूत और उप निदेशक कृषि राकेश बाबू ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी रामजतन मिश्र, डॉक्टर केसी शर्मा, अजीत वर्मा, अनिल यादव, डॉक्टर एके गुप्ता, डॉक्टर रीता, डॉक्टर प्रमोद कुमार आदि ने भी विचार रखे। संचालन डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने किया। इसमें मैनपाल सिंह, सतवीर और यशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें