फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल लिपिकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएमएस के माध्यम से गन्ना तौल कराने के लिए शुक्रवार को जिले की सभी शुगर मिलों में तौल लिपिकों को प्रशिक्षण दिया गया। फिलहाल इसे जनपद की प्रत्येक गन्ना समिति के पांच पांच क्रय केंद्रों पर ट्रायल के तौर पर लागू किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों ने एसएमएस के माध्यम से गन्ना तौल कराने के लिए तौल लिपिकों को प्रशिक्षण दिया गया। तौल कराने की प्रक्रिया को पेपरलेस कराने की कोशिश में जुटा गन्ना विभाग प्रत्येक गन्ना विकास समिति के पांच पांच क्रय केंद्रों पर इसे लागू करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्चियां उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे किसानों को पर्चियों के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा। पर्ची का तौल कराने के बाद उसके वजन का एसएमएस भी किसान को मिलेगा। इसको लेकर जिला गन्ना अधिकारी केएमएम त्रिपाठी ने सभी चीनी मिलों में इसका प्रशिक्षण कराया। इसके तहत चीनी मिल गागलहेड़ी में गन्ना विकास निरीक्षक डॉक्टर यशपाल सिंह, चीनी मिल शेरमऊ में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मणिकांत कुमार और सचिव ओमप्रकाश, सरसावा सहकारी शुगर मिल में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदयभान सिंह, देवबंद चीनी मिल में एके ओझा, नानौता सहकारी शुगर मिल में सीपी सिंह आदि ने तौल लिपिकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें