फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों का चयन करने को हुए साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परंपरागत कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से लागू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पात्रों का चयन शुरू हो गया है। बुधवार को उसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया कराई गई। जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय में आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई, जिसमें काफी लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

इस योजना के तहत आठ ट्रेड के लोगों को लाभ मिलना है, जिसमें नाई, मोची, लोहार, बढ़ई, वुड क्राफ्ट, हलवाई, सुनार, टेलर शामिल हैं। योजना में चयनित होने पर लाभार्थी को छह दिन का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा तथा फिर उनके व्यवसाय के लिए टूल किट दी जाएगी। जैसे नाई को हेयर कटिंग के लिए कैंची, कंघा, मशीन आदि। इसी तरह हर ट्रेड के लाभार्थी को उसके कार्य के मुताबिक किट दी जानी है। उप आयुक्त उद्योग केंद्र सिद्धार्थ यादव ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में सोमवार को वुड क्राफ्ट के लिए 35, लोहार के 25, सुनार के 25 और बढ़ई ट्रेड के 36 लोगों का साक्षात्कार हुआ था। वहीं, बुधवार को टेलर के 63, नाई के लिए 48, मोची के 41 और हलवाई ट्रेड के 18 आवेदकों में से साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार की प्रक्रिया में उनके अलावा आईटीआई प्रिंसिपल वीके अरोड़ा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सरस श्रीवास्तव भी पैनल में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ट्रेड से 20-20 पात्रों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें