फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर लगवाने वाले प्लॉट मालिकों को भेजा जाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े के ढेर लगवाने वाले प्लॉट मालिकों को भेजा जाएगा नोटिस
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। नगर क्षेत्र में प्लाटों में लगे गंदगी एवं कूड़े के ढेरों से स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। गंदी के ढेर से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान हैं। नगर पालिका अब मुनादी कराकर ऐसे प्लाट मालिकों को नोटिस भेजेगी। जिससे शहर को साफ सुथरा रखा जा सके।
विज्ञापन

सरसावा नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। जिसके तहत पूरे नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन नगर क्षेत्र में विकसित कालोनियों में खाली पड़े प्लॉट सफाई अभियान को पलीता लगा रहे हैं। नगर क्षेत्र में आबादी के बीच दर्जनों प्लॉट हैं। जिनमें कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। प्लॉटो में कूड़े और गंदगी के ढेरों से उठती दुर्गंध पालिका के सफाई अभियान को धता बता रही है। हालांकि नगर में रोजाना सामान्य तरीके से गली मोहल्लों में सफाई की जा रही है, लेकिन प्लाटों में पड़ी गंदगी को नहीं हटवाया जा रहा। अब नगर पालिका नगर में मुनादी कराएगी और ऐसे प्लॉट मालिकों को नोटिस भेजेगी। सरसावा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि नगर पालिका ऐसे प्लाटों को चिह्नित कराएगी और शहर में मुनादी कराएगी। प्लाट मालिकों को नोटिस भेजकर सफाई के निर्देश दिए जाएंगे। वहीं, नगर पालिका सरसावा द्वारा नामित नगर स्वच्छता अंबेसडर देशबंधु शर्मा ने कहा कि प्लॉटों के स्वामियों को चाहिए की वह स्वच्छता अभियान में अग्रणी भूमिका निभाए। जन सहभागिता के बिना स्वच्छता संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें