फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर इंफ्रास्टक्चर ही नहीं तो कैसे पुख्ता होगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सुरक्षा को लेकर चिह्नित किए गए देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा मिल पाना फिलहाल संभव नजर नहीं आ रहा है। सहारनपुर में न तो कोई प्रमुख गेट ही है और न ही कोई चारदीवारी ही है, जबकि सहारनपुर रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचाने की कई बार धमकी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

देश के चुने गए 202 संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में नारदर्न रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहले से ही काफी संवेदनशील रहा है। इस स्टेशन को बम से उड़ाने की कई बार धमकियां भी दी जा चुकीं हैं। सितंबर 2018 में ही स्टेशन को उड़ाए जाने की धमकी देते हुए लश्कर ऐ तोइबा के एरिया कमांडर मौलवी अबु बुखारी किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर के नाम से पत्र भेजा गया था। उसके बाद इसी प्रकार का एक पत्र उत्तराखंड में भी भेजा गया था, उसमें भी सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। पिछले वर्ष भी सहारनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर घटना किए जाने की धमकी दी गई थी। इस स्टेशन पर कई बार बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी पकड़े जा चुके हैं।
इस प्रकार की धमकियों के चलते सहारनपुर स्टेशन पर एयरपोर्ट तथा मेट्रो स्टेशन जैसी सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने के बारे में रेलवे द्वारा प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर इसके लिए कई साल तक इंतजार करना होगा। सहारनपुर स्टेशन पर न तो कोई एक गेट है, सिर्फ उससे ही आवागमन हो सके। यह चारों ओर से खुला है और कई गेट हैं। रेलवे स्टेशन की चारदीवारी तक नहीं है। अभी चारदीवारी के लिए प्रक्रिया नहीं हो पाई है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि मेट्रो रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे सुरक्षा तैनात करने जा रहा है, लेकिन सहारनपुर में अभी इस प्रकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। चारदीवारी के लिए ही अभी प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। इसके लिए चारदीवारी बनाया जाना जरूरी है। चारदीवार के बाद ही इस प्रकार की व्यवस्था संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें