अंबेहटा (सहारनपुर)। क्षेत्र के दरियापुर व कुराली गांवों के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने दरियापुर व कुराली गांवों के जंगल में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ यतेद्र सिंह नागर, कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा, चौकी प्रभारी राजीव यादव मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि शव के पास से कुछ कपड़े व चप्पल बरामद हुई है। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं है। पुलिस के मुताबिक मृतक करीब 30 साल का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। 72 घंटे बाद शव का पीएम कराया जाएगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।