राम दरबार और शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के प्राचीन शिव मंदिर में बैंडबाजों की धुन पर परिक्रमा के पश्चात राम दरबार और शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
तहसील कार्यालय के पास स्थित शिव मंदिर में छह दिन से चल रहे अनुष्ठान के बाद मंगलवार को राम दरबार और शिवलिंग की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हवन कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मूर्तियों की नगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सुबह शिव मंदिर से शुरू होकर वापस मंदिर में संपन्न हुई। बैंडबाजों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। शोभायात्रा में विभिन्न रथों पर सुंदर झाकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। वही शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया एवं नगर के प्राचीन नकुलेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा अर्चना की गी।
शोभायात्रा नगर के शिव मंदिर से मेन बाजार, जनक बाजार, सदर बाजार, पुराना बस स्टेंड को होते हुए होलीवाला चौक से महादेव मंदिर से होते हुए वापस शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बीजेपी नेता पवन सिंह राठौर, शिवकुमार गुप्ता, राकेश वर्मा, भूपेंद्र गुप्ता सहित शिव मंदिर कमेटी से जुड़े शिवचरण शर्मा, राजकुमार खोटियान, देवेंद्र मित्तल, सुरेश गोयल, सुभाष धनगर, त्रिलोक चंद, अभिषेक खोटियान, विजय धनगर, सजंय, अरुण धनगर, अजय, पंकज धनगर, मनोज धनगर, सौरव धनगर, अनूप सिंह, डा. प्रदीप धनगर, रवि गोयल, मनीष धनगर, सुमन कर्णवाल, प्रमिला, ज्योति, दीपा, पूनम, बबली, अनिता, आकांक्षा, सारिका, मुनेश, निशा, पारुल, अलका चुग आदि रहे। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।