फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर कचहरी में आई महिला बंदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार से कचहरी में पेशी पर लाई गई महिला बंदी की अचानक कचहरी परिसर में तबीयत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलते देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ निवासी कोमल को लगभग छह माह पूर्व पुलिस ने वायुसेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तार किया था। तब से वह सहारनपुर जिला कारागार में ही बंद है। बुधवार दोपहर जिला कारागार से कोमल को एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में पेशी पर लाया गया। कचहरी परिसर में कोमल की तबीयत खराब होने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कोमल जमीन पर गिर पड़ी और उसेे मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख उसके साथ आए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी गई और महिला बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डाक्टर कुणाल जैन ने बताया कि महिला को दौरा पड़ गया था। जिस कारण उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। फिलहाल उसे अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें