फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदा बांदी से टूटी सड़कें बनीं परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदा बांदी से टूटी सड़कें बनीं परेशानी का सबब
विज्ञापन

सहारनपुर। शनिवार को दिन भर रुक रुककर होती रही बूंदाबांदी से एक और जहां मौसम खुशगवार हो गया, वहीं टूटी सड़कों पर पैदल चलने वालों को परेशानी रही। देर शाम भी हल्की बारिश जारी थी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

कई दिन से पड़ रही गर्मी के बाद शुक्रवार की शाम तक आसमान पूरी तरह बादलों से घिर गया। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब दो बजे हवाएं चलने की वजह से मौसम बारिश का बनता चला गया। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई। जो दिन भर रुक रुककर होती रही। बारिश की वजह से छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी रही। बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर हल्का कीचड़ बन गया, जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह मौसम खुशगवार रहा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें