फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के आगमन को लेकर शहर का यातायात बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण को हरी झंडी दिखाने के लिए सहारनपुर के साउथ सिटी में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 सितंबर को आगमन को लेकर शहर का यातायात परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के साउथ सिटी में आगमन को लेकर सुबह सात बजे से यातायात डायवर्जन कर दिया जाएगा। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र मे प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराएंगे। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर ना आने दिया जाएगा।
--------------
-- यह रहेगा रूट डायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जाएंगे।
विज्ञापन

2. दिल्ली, शामली की ओर से मुजफ्फरनगर एवं देहरादून जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला से दिल्ली की ओर से जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) शाहजंहापुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला से देहरादून और मुजफ्फरनगर की ओर से जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) शाहजंहापुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफरनगर से देहरादून की ओर से जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट से दिल्ली की ओर से जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्र ैक्टर-ट्राली) कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
7. वीआईपी आगमन से 30 मिनट पूर्व हसनपुर चौक से किसी भी प्रकार का वाहन साऊथ सिटी की ओर नहीं आने दिया जाएगा। जिन्हें कोर्ट रोड जाना है, उन्हें हसनपुर चौक से रजवाहा पटरी से आईटीसी की ओर से लकड़ी के पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
8. वीआईपी आगमन से 30 मिनट पूर्व कलक्ट्रेट तिराहे से किसी भी प्रकार का वाहन साऊथ सिटी दिल्ली रोड की ओर नहीं आने दिया जायेगा। इन वाहनों को जिन्हे हसनपुर चौक की ओर जाना है, उन्हे कलैक्ट्रेट तिराहे से दीवानी तिराहा से कोर्ट रोड से लकड़ी के पुल से आईटीसी रजबहा पटरी की ओर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

9. जैन कॉलेज तिराहे से हसनपुर चौक की ओर जाने वाले वाहन आवास विकास की ओर से सेक्टर 99 होकर हसनपुर चौक की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें