फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने दिया पृथक राज्य के संघर्ष में सहयोग का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने दिया पृथक राज्य के संघर्ष में सहयोग का भरोसा
विज्ञापन

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और अधिवक्ताओं की बैठक में बार संघ अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने पृथक पश्चिम प्रदेश के संघर्ष सहयोग करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बार संघ कार्यालय में हुई बैठक में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनते ही राजधानी और हाईकोर्ट की मांग स्वत: ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के 26 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनने तक मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। बार संघ अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने पृथक राज्य निर्माण के लिए चल रहे संघर्ष में मोर्चा का सहयोग करने की अपील की। आसिम मलिक, सुधीर चौधरी आदि ने भी विचार रखे। स्वराज सिंह, अभय सैनी, प्रीतम सिंह चौधरी, दिलशाद, ओमी पंवार, रणधीर सिंह, मुकेश शर्मा, राहुल कुमार, ब्रिजेश कपिल, शाहनाज, रामकुमार शर्मा, विजय, अरविंद आर्य, अनिल माहेश्वरी, धर्मवीर सिंह, अमित मेहएरा, सूर्यप्रकाश शर्मा, शबाउदल हक, अशोक पुण्डीर, रामपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें