फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों की पंचायत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए (आज) होने वाली पंचायत में किसानों से भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को डा. कल्याण सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई बैठक में जिला अध्यक्ष ठा. रणवीर सिंह पुंडीर ने 8 अगस्त को किसानों से गन्ना समिति प्रांगण में इकट्ठा होने की अपील करते हुए कहा कि मिल प्रबंधन अपनी हठधर्मी के कारण किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर रहा है। जिससे किसानों के सामने बहुत बड़ा आर्थिक संकट पैदा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च, त्योहारों आदि के खर्चे को लेकर किसान बेहद चिंतित है। लेकिन मिल मालिकों ने सरकार के निर्देशों को भी अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा कि मिल अधिकारियों ने पूर्व हुई दर्जनों बैठकों में प्रशासन के सामने भुगतान करने का वादा किया। लेकिन हर बार वादाखिलाफी कर किसानों के साथ खिलवाड़ किया गया। इस मौके पर चौ. यशपाल सिंह, अनिल त्यागी, डा. कल्याण सिंह, अनिल शर्मा और मांगेराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा से माता-पिता की सेवा की शिक्षा मिलती है
देवबंद। कांवड़ यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागृत युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित हर्षुल शर्मा ने कहा कि कांवड़ की प्रथा ऐतिहासिक काल से चली आ रही है। गंगाजल से शिव जी का जलाभिषेक करने से पुण्य प्राप्त होता है और इससे माता पिता की सेवा करने की शिक्षा भी मिलती है। कहा कि महाशिवरात्रि नौ अगस्त को है तथा उसी दिन शिव जी पर जलाभिषेक होगा। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन व भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

एससी/एसटी बहाल कराने पर आभार जताया
देवबंद। चंदेना कोली गांव में हुई दलित सेना की बैठक में एससी/एसटी अधिनियम को पुन: पारित कराने और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान, दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान एवं संसदीय बोर्ड के चेयरमैन चिराग पासवान का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान लोगों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए। इस मौके पर अमित कुमार, शिवकुमार, पंकज बौद्ध, हरी नारायण, मनोज, बबलू, सुमित, दीपक, रामकरण, दीन दयाल, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें