सहारनपुर। अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच ने डीएम आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद बड़ी संख्या में पात्र लोगों को आवास आवंटन नहीं किया जा रहा है।
शुक्रवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में अध्यक्ष राव असलम गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा रखे हैं। लेकिन आवास योजना में गोलमाल होने के चलते पात्रों को अभी तक भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके चलते गरीब लोग कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने डीएम से पात्र गरीब लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। पद्म सिंह, सुदेश, सीता, ब्रजपाल, राजकुमारी, रविंद्र, संजय, बोबी, धर्मपाल, सुमित, महफूज, प्रीतम सिंह, कासो देवी, संतलेश, रचना, पूनम, मुस्तफा, सावित्री, रोशन, रिहाना, नगमा, सरवरी आदि रहे।