सहारनपुर। पुलिस लाइंस स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बुलाए गए परिवारों के बीच काउंसलिंग कराई गई। केंद्र पर आए कुल 32 मामलों की सुनवाई की गई। जिनमें से चार मामलों में पति पत्नी के बीच आई दरार को दूर कर दोनों के मध्य सुलह कराई गई। शेष मामलों में दोनों पक्षों में से एक पक्ष की अनुपस्थिति के चलते अगली तारीख लगाई गई।
परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी। अधिकारियों की मौजूदगी में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के बाद चार परिवारों में सुलह समझौता होने पर पति पत्नी को एक साथ परिजनों के समझौते के बाद घर भेजा गया उनकी निगरानी के लिए टीम को निर्देशित किया गया। टीम समय-समय पर उनके घर जाकर उनसे बातचीत करेगी और स्थिति पर नजर रखेगी।