फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला बास्केटबाल संघ की ओर से आयोजित इंटर स्कूल बास्केटबाल प्रतियोगिता में सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीम विजेता बनी है। मंगलवार को सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुए फाइनल मुकाबले में सोफिया स्कूल ने सेंट मैरी एकेडमी को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल नौ स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। 23 जुलाई को शुरू हुई प्रतियोगिता के सेमीफाइनल तक के मुकाबले जेवी जैन कॉलेज में हुए। सेंट मैरी एकेडमी ने डीपीएस को और सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल ने सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मंगलवार को सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराया गया। इसमें सोफिया की टीम 28-23 के अंतर से विजेता बनी। मैच का शुभारंभ प्रधानाचार्य सिस्टर एलसी के द्वारा किया गया। इस मौके पर सुशील जोशी, रामकुमार सिंह, संदीप गुप्ता, कनिष्क जोशी, दिनेश अरोड़ा, आकांक्षा, रुपिका सैनी, नीतू, प्रज्ञा आदि मौजूद रहीं।

फुटबाल का ट्रायल 26 और 27 जुलाई को
सहारनपुर। राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता एक से आठ अगस्त तक बरेली में होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 26 जुलाई को दोपहर तीन बजे और मंडलीय ट्रायल 27 जुलाई की अपराह्न तीन बजे से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2000 से 31 दिसंबर 2004 के मध्य होना चाहिए। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें