फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो बारातियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया-छुटमलपुर रोड पर बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

हादसा लगभग 12 बजे अनवरपुर बरौली गांव के पास हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बड़कलां गांव से सचिन की बारात फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुसैल नवादा गांव जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए बड़कलां निवासी नित्तर (35) पुत्र साधू और भागूवाला गांव निवासी अशोक (50) पुत्र गोवर्धन बाइक पर मुसैल नवादा गांव जा रहे थे। अनवरपुर बरौली गांव के पास उनकी बाइक में सामने से तेज गति से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नित्तर और अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और बारात में जा रहे लोग मौके पर पहुंचे। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलने शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बारात लौट आई। केवल दूल्हे को ही कुछ लोगों के साथ मुसैल नवादा गांव भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें