फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन

बेहट। प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही स्कार्पियो कार के कुचलने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। परिजनों के कार्रवाई करने से इंकार करने पर पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद वापस लौट आई।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 7 बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के पाड़ली ग्रंट गांव में हुआ। मिर्जापुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल की स्कार्पियो कार बच्चों को लेकर पाड़ली ग्रंट गांव से जा रही थी। अचानक सड़क पार करने के लिए सामने आई अदीबा (3) पुत्री तौकीर को बचाने के लिए चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और कार मासूम बच्ची को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं ग्रामीणों ने गाड़ी को रुकवाकर चालक की पिटाई कर डाली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसी बीच परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत से आहत परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें