फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कर बंदियों ने अपराध को छोड़ने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों ने योगासन किए
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार में बंदियों ने योगासन किए। इसके साथ ही बंदियों ने अपराध छोड़ने का संकल्प लिया।
बृहस्पतिवार को जिला कारागार में निरुद्ध 1100 बंदियों ने एक साथ योग किया। इनके साथ ही जेल के अधिकारियों ने भी योग में भाग लिया। इस मौके पर बंदियों ने अपराध छोड़ने का संकल्प लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा सहित कारागार स्टाफ मौजूद रहा। गौरतलब है कि पिछले दिनों पद्मश्री योग गुरु भारत भूषण ने जिला कारागार में बंदियों को योग के प्रति जागरूक किया था और उन्हें अपराध छोड़ने की शपथ दिलाई थी। इसी प्रेरित होकर बंदी रोजाना जिला कारागार में योग के माध्यम अपने शरीर को स्वस्थ बना रहे हैं।
विज्ञापन


योग के जरिए स्वस्थ रहने के दिए गुर
सहारनपुर। आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर लगाया गया। योग साधिका राजश्री ने लोगों को योगासन कराया और योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। हरीश चावला, राजेंद्र अरोड़ा, संदीप, सुभाष गोयल, आशा मेहता, सविता मौजूद रहे। वहीं, गायत्री परिवार द्वारा पंजाबी स्थित फैरी एकेडमी के चल रहे योग शिविर का समापन किया गया। योगाचार्य मुकेश गुप्ता और सतीश कुमार ने योग की सुक्ष्म विद्याओं पर प्रकाश डाला। एसके शर्मा, ओम प्रकाश, रामकुमार सिंह, रामपाल सिंह, प्रेमलता, क्षमा शर्मा, सर्वेश, सुशील, सतीश कुमार, आशा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें