सहारनपुर। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर आयोजित सहारनपुर महोत्सव और शिल्प कला मेले के तहत मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सहारनपुर महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही कई बाहर के कलाकार भी आए हुए थे, जिन्होंने नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। किसी भी अव्यवस्था से निपटने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। कार्यक्रम में शहर के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।
------------------------
झूले पूरी तरह बंद
सहारनपुर। सोमवार की रात सहारनपुर महोत्सव में झूला टूटने के बाद से पुलिस ने झूलों को पूरी तरह बंद करा दिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए हुए थे। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर झूले बंद कराए गए हैं।