फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर हादसे पर दारूल उलूम ने भी शोक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर हादसे पर दारूल उलूम ने भी शोक जताया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कुशीनगर में हुए हादसे पर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम ने भी शोक जताया है। शनिवार को दारूल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी से श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने मुलाकात कर कुशीनगर हादसे पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

दारूल उलूम के गेस्ट हाउस में दोनों धर्म गुरुओं ने देश की तरक्की व अमन चैन कायम रखने को भाईचारेे की मजबूती पर बल दिया। मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी ने कहा कि हिंदुस्तान एक गुलदस्ते की तरह है। जिसमें हर मजहब के लोग फूलों की तरह रहते हैं। हमें अमन का परचम बुलंद करते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ाना चाहिए। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत सर्वधर्म संपन्न देश है। इसमें सभी धर्मों के लोग प्यार मोहब्बत से रहते हैं, लेकिन देश के भीतर कुछ ताकतें आपसी सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश में में लगी हैं। ऐसी ताकतों को हमें एकजुट होकर जवाब देना होगा। उन्होंने कुशीनगर में हुई दर्दनाक हादसे में मारे गए स्कूली बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताया है। इस मौके पर पप्पू प्रधान, मो. मुदस्सिर, मौलाना मुकीमुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें