देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार की रात्रि शाम-ए-कव्वाली का शानदार मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें कानपुर व नागपुर के कव्वालों ने अपनी कव्वाली से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी सलीम ख्वाजा ने फीता काटकर किया। जबकि शमा रोशन बसपा नेता अय्यूब बेग और दीप प्रज्ज्वलित भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय गांधी रहे, जबकि अध्यक्षता मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण कुमार अग्रवाल द्वारा की गई। नागपुर की यासमीन आरजू ने सुनाया अब मुझे फिर इस बात का गुमा हो, मस्जिद में भजन मंदिर में अजान हो’ सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। इसके बाद दोनों कलाकारों के बीच कव्वाली का शानदार मुकाबला शुरू हुआ। यासमीन आरजू ने सुनाया बड़े अनमोल हैं यह खून के रिश्ते, इनकों तू बेकार न कर, मेरा हिस्सा भी तू ले ले भाई, घर के आंगन में दीवार न कर’। कानपुर के रईस भारती ने कहा किया प्यार हमने जिसे जिंदगी में, उसी ने दगा दिया हमें दोस्ती में और दमादम मस्त कलंदर’ सुनाकर जमकर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा कलाकारों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयोजक मुमताज अहमद, अब्दुल कादिर खां, असद जमाल फैजी, फैसल नूर शब्बू, जर्रार बेग, दीपकराज सिंघल, इकराम अंसारी, अंसार मसूदी, सलीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।