फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के लिए राजनीतिक दल जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश गौतम ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट पर हुए बवाल के लिए राजनीतिक पार्टियां जिम्मेदार है। यह पार्टियां अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जातिवाद का जहर घोलकर जनता में विघटन की चाल चल रहे हैं।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ा समसपुर में मंडल अध्यक्ष बसंतदास के आवास पर आयोजित बहुजन सेना की बैठक में गौतम ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां दलित, अति पिछड़ा वर्ग में फूट डाल कर अपनी राजनीतिक रोटिया सेंकने का काम कर रही हैं। उन्होंने दलित समाज का आह्वान किया कि वह इन वोट के सौदागरों, धर्म के ठेकेदारों, जातिवाद के नाम पर जनता में जहर घोलने वालों से सावधान रहकर देश की एकता अखंडता मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने जाति तोड़ो, समाज जोड़ों का नारा दिया। कहा कि इससे ही भाईचारा कायम होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश बर्मन, ताराचंद वाल्मीकि, राजकुमार सैनी, प्रणव कुमार, सेठपाल, सत्यपाल, दिनेश कुमार, दामोदर, पूनम देवी, करोड़ी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें