सहारनपुर। जगतगुरु शंकराचार्य भानपुर पीठाधीश्वर स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि कर्मयोगी श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए।
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्री केशव कृपा समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि चतुर्थ स्कंद में चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष वर्णन है। मानव जीवन में सत्कर्मों को करते हुए मुक्ति के प्रयास करने चाहिए। आत्मबोध मुक्ति का उपाय है। मुख्य यजमान विधायक संजय गर्ग, आशीष वैश्य, रवि सिंघल, पवन गोयल ने स्वामी दिव्यानंद का स्वागत किया। अध्यक्ष योगेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सर्वेश मित्तल, सुभाष शर्मा ने देव पूजन किया। सुभाष अग्रवाल, मनमोहन भरतरी, प्रदीप मित्तल, पुण्य गर्ग, अरुण गुप्ता, योगेश दहिया, अनिल वर्मा, शलभ राय, जनेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
उधर, स्वामी दिव्यानंद महाराज ने श्री सिद्धपीठ किराना मंदिर किशनपुरा के नव निर्माण के लिए मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। महामंडलेश्वर बाबा रिजक दास व गोपाल दास ने स्वामी दिव्यानंद का आशीर्वाद लिया। नगर विधायक संजय गर्ग, प्रवेश धवन, सुरेंद्र सचदेवा, वीरेंद्र, देवेंद्र नारंग, सुरेेश शर्मा, ओम प्रकाश मौजूद रहे।