फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को नहीं दी अनुमति, थानों में बजा डीजे सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने होली पर्व पर लोगों को डीजे सिस्टम बजाने की अनुमति नहीं दी। मगर, शनिवार को थानों में डीजे सिस्टम लगाकर पुलिसकर्मियों ने होली खेली है। क्या आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों के लिए अलग-अलग कानून है। यह मुद्दा वह विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जारी किए बयान में विधायक नरेश सैनी ने पुलिस-प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर आम नागरिकों ने डीजे सिस्टम लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन से अनुमति मांगी थी। मगर, लोगों को डीजे सिस्टम लगाने की इजाजत नहीं दी गई। शनिवार को जनपद के सभी थानों पुलिसकर्मियों ने होली खेली। उनका आरोप है थानों में डीजे सिस्टम बजाकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। पुलिसकर्मियों को बिना अनुमति के ही डीजे सिस्टम लगाने दिया। आम नागरिक को अनुमति ना देकर पुलिस-प्रशासन ने परेशान किया। क्या पुलिस और आम नागरिकों के लिए सरकार ने अलग-अलग कानून बनाया है। भाजपा सरकार में जनता को खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें