रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय में पादप रोग विज्ञान द्वारा आयोजित की गई कृषि प्रदर्शनी में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की छात्रा सपना के माडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सपना को कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. चंद्रशेखर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
प्रदर्शनी में कृषि विभाग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों द्वारा प्रदर्शनी में माडल तैयार किए गए। इसमें तीन सदस्यीय जजों की समिति ने सभी माडल का मूल्यांकन करते हुए बीएससी कृषि की प्रथम वर्ष की छात्रा सपना को प्रथम, प्रिया को द्वितीय एवं शिल्पा को तृतीय स्थान मिला। सभी विजेताओं को प्राचार्य डा. चमन सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. चंद्रशेखर, डा. हरिकेश ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज प्राचार्य ने प्रतिभागियों ने कहा कि वह निरतंर प्रयास करते रहें। सफलता उन्हें अवश्य मिलेगी।