फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद यचान बने सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान को सहारनपुर परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। जबकि डीआईजी केएस इमैनुअल सहारनपुर प्रतिनियुक्ति पर चले गए।
विज्ञापन

सहारनपुर परिक्षेत्र का कार्यभार देख रहे डीआईजी के. सुनील इमैनुअल को भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है, जबकि सहारनपुर परिक्षेत्र के लिए लखनऊ में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान की तैनाती की गई है। 2002 बैच के आईपीएस शरद सचान दो बार पहले भी सहारनपुर में सीओ और एसपी देहात के रूप में रह चुके हैं, जबकि केएस इमैनुअल की सहारनपुर डीआईजी के रूप में तैनाती शब्बीरपुर में हुए जातीय संघर्ष के दौरान हुई थी। उन्हें डीआईजी के पद पर मेरठ से सहारनपुर भेजा गया था। फिलहाल शासन द्वारा उन्हें भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें