फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ई-वे बिल कंट्रोल रूम के प्रभारी बने सुनील सत्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ई-वे बिल कंट्रोल रूम के प्रभारी बने सुनील सत्यम
विज्ञापन

सहारनपुर। एक फरवरी से लागू होने वाली राष्ट्रीय ई-वे बिल प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसके लिए प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम को बनाया गया है।
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्य कर भवन में एक फरवरी से राष्ट्रीय ई-वे बिल व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोटेशन के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। ई-वे बिल से संबंधित किसी भी समस्या के लिए व्यापारी और ट्रांसपोर्टर कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। जहां उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। ये संपर्क नंबर 7235001745,7235001716, 7235001755 हैं। कंट्रोल रूम के लिए जीएसटी हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थगित
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर यूपी वाणिज्यकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का मंगलवार से शुरू होने वाला धरना 10 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप पुण्डीर और मंत्री बृजपाल सतपुरी ने बताया कि एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-एक अनिल कुमार पाठक ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर 11 फरवरी से धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें