सुरक्षा के लिए मुख्य मार्गों पर कैमरे लगवाएं व्यापारी : एसएसपी
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से ‘हमारी सुरक्षा, हमारा दायित्व’ सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों की सुरक्षा पर चर्चा की गई।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में हुए सेमिनार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि लोगों की सुरक्षा ही पुलिस का दायित्व है। लेकिन पुलिस की सहायता के लिए व्यापार मंडल का एक-एक सदस्य जिम्मेदार नागरिक वाली भूमिका निभाएं। सभी पुलिस विभाग की आंख और कान बनकर इंटेलीजेंस की भूमिका का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल अपनी दुकानों और शोरूम के अंदर ही नहीं मुख्य बाजार से अंदर आने और जाने वाले रास्ते पर भी कैमरे लगवाएं। चौकीदारों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। इससे पुलिस की गश्त करने वाली टीम को सुविधा मिलेगी। यह भी प्रस्ताव रखा गया कि व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से माह के प्रथम सप्ताह में पुलिस के साथ बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर काम करने वाले नौकरों का सत्यापन का फार्म भरकर अपने अध्यक्ष और महामंत्री को जमा करवाएं।
सेमिनार में विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ मुकेश मिश्र, अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला की ओर से जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, नगर कोतवाली प्रभारी राजेश चंद शर्मा, सदर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, कुतुबशेर थाना प्रभारी योगेश शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी , मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, प्रदेश मंत्री महेश नारंग, तजेंद्र कपूर, कमल गुप्ता, घनश्याम माहेश्वरी , सूरज प्रकाश ठक्कर, सुशील त्यागी, राजकुमार नरूला, मुरली खन्ना, इकबाल सिंह चावला, राजेश गंभीर, पवन गोयल, सतीश कंवर, डीके गुप्ता, संपूर्ण सिंह, नरेश कुमार, नीरज जैन, राजीव मदान, दीपक खेड़ा, पंकज बजाज, शम्मी गांधी, पुरूषोत्तम सिंह दुआ, मुकेश दत्ता, गौतम शंकर, सुशील मदान, खैराती लाल चौहान, रफीक अहमद, अमित सेठी, कार्यक्रम का संचालन राजकुमार विज ने किया।