फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों की ओर से अनेक जगहों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को शिविरों में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की शपथ ली गई। इतना ही नहीं, स्वच्छता की खातिर स्वयं सेवकों ने गांव में झाड़ू लगाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई का शिविर गांव देवला में चल रहा है। स्वयं सेवकों ने सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा चौहान के नेतृत्व में गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को सफाई का महत्व समझाते हुए सफाई अपनाने की अपील की। चीफ वार्डेन राजेश जैन, मोहम्मद आलम, चंद्रबोस राणा आदि ने शिविर में पहुंचकर स्वयं सेवकों के कार्य की सराहना की। जेवी जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयं सेवकों ने कॉलेज को साफ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, डॉ. वकुल बंसल, विजय कुमार पुंडीर, आफताब खान, डॉ. महेश कुमार, डॉ. रेशमा देवी, डॉ. प्रदीप कुमार जैन, प्राची जैन, सौरभ जैन, सुनील कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर मानकमऊ के डीएम पब्लिक स्कूल में हुआ। उद्घाटन प्रधानाचार्य मोहन सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर विनोद गिरि, यूसुफ अली, दुष्यंत, दिग्विजय सिंह, प्रिंस, वीरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें