फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों से निपटने को एकजुट होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी आज हम अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा से लड़ रहे हैं। अब हमें दोबारा मिलकर अपने देश को इन बुरी चीजों से दूर करना होगा और एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर अपने कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि हमें गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता आदि जैसे चीजों को समझना होगा और इनका हल भी खोजना होगा। हमें बापू के स्वच्छता के संदेश को भी अपने जीवन में लागू करना होगा। अपर आयुक्त प्रशासन डा. आभा गुप्ता, उदयीराम सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उधर, कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पीके पांडेय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान एक परिपूर्ण संविधान है। हमारे संविधान में विश्व के अन्य संविधानों के अच्छे गुणों को शामिल किया गया है। संविधान में जो दायित्व हमें दिए गए हैं उनका सच्चाई से पालन किया जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें