सहारनपुर। सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी पंडित अंकित शर्मा ने 85 जिलों के प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा की।
ब्रज ब्राह्मण इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पंडित अंकित शर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा ब्राह्मण हित में कार्य करता रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शांडिल्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा ब्राह्मण उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला संरक्षक डॉ. हरिओम शर्मा ने समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। पंडित अमित शर्मा, अमित वत्स, दुर्गेश शर्मा, भरत शर्मा, राजन शर्मा, श्रीकांत शर्मा, दीपक वत्स, सीवी शर्मा, आधार भारद्वाज, दुर्गा प्रसाद, दुर्गेश शर्मा, राहुल शर्मा, मांगेराम शर्मा, डॉ. अरुण शर्मा, अश्वनी शर्मा, नितिन शर्मा, शिवम शर्मा, आशीष शर्मा, मधुकर शर्मा, प्रणव शर्मा, सुरेश कपिल, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।