देवबंद (सहारनपुर)। श्री राधा वल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में श्री राधा नवरंगी लाल महाराज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित मंदिर में आयोजित उत्सव में रविवार को मंगला आरती से पूर्व ठाकुर जी को नमकीन व मीठी खिचड़ी का भोग लगाया गया। मंदिर सेवा अधिकारी श्रीहित हितेश गोस्वामी ने बताया कि एक मास तक ठाकुर जी को खिचड़ी भोग लगाए जाने का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि आज ठाकुर जी ने चूड़ी बेचने वाले का भेष धारण कर बरसाना गांव में राधा जी को चूड़ियां बेचने पहुंचे। जिस पर श्रद्धालुओं ने मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया भजन गाकर ठाकुर जी को रिझाया। इस मौके पर संजय गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी, अनुज गर्ग, नवनीत लाल गोस्वामी, राजकुमार जाटव, श्रवण सिंघल, मोनू बंसल, विनय बंसल, ओमकुमार वर्मा, प्रदीप शर्मा, श्याम कश्यप, सुशील गोयल, शिवकुमार, नीरज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।