फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज प्रबंधन पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अधिक फीस लेने, हर वर्ष फीस बढ़ाने और पढ़ाई में कमजोर छात्र छात्राओं को रिश्वत लेकर टॉपर लिस्ट में शामिल करने सहित कई आरोप लगाते हुए मदर टेरेसा पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कालेज की जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है, तो डीएम कहा कि एफआईआर दर्ज कराएं तभी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मदर टेरेसा मेडिकल कालेज की दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जीएनएम द्वितीय वर्ष के 19 छात्राओं की बैक लगा दी गई है। पहले प्रथम वर्ष में भी 28 छात्रों की बैक लगा दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जो छात्र छात्राएं पढ़ने में कमजोर हैं उन्हें रिश्वत लेकर टॉपर लिस्ट में शामिल कर दिया जाता है। फीस के नाम पर टार्चर करने आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जीएनएम के कोर्स की फीस 50 हजार रूपये है, लेकिन हमसे एक लाख और उससे भी अधिक वसूली जाती है। डीएम को ज्ञापन सौंपते समय एक छात्रा ने कालेज के प्रबंधक पर छेडछाड करने का आरोप भी लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराइए, कडी कार्रवाई की जाएगी। आयुषी सैनी, इशा जैन, बुलबुल, पूनम, प्रीति, वर्षा, आंचल शर्मा, शिवानी, अमृता त्यागी, मोहिनी दूबे, शबाना, नेहा, शीतल सैनी, छवि, सुनीता आदि रहीं। उधर, कालेज के अध्यक्ष एसएस राणा का कहना है कि कालेज की जीएनएम द्वितीय वर्ष की अगस्त 2017 में परीक्षा में कुछ छात्र छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए थे। जिन छात्राओं ने री चेकिंग फार्म भरा था उनकी री चेकिंग स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा कर लिया गया है। जिसमें एक छात्रा मोहिनी दूबे उत्तीर्ण हुई है। इसके बाद ये छात्राएं मैनेजमेंट कमेटी और स्टाफ पर झूठे आरोप लगा रही हैं। संस्था में होने वाली सभी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी आयोजित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें