फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान पर 27 शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान पर 27 शिक्षकों का सम्मान
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। रोटरी क्लब द्वारा रोटरी सप्ताह के अंतर्गत शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर एवं देहात क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 27 शिक्षकों का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी ने कहा कि शिक्षक उस कुम्हार के समान होता है जो मिट्टी के बर्तन बनाते समय उसे एक हाथ से संभालता है और दूसरे हाथ से आकार देता है। शिक्षक के बिना बेहतर समाज की कल्पना भी नही की जा सकती। इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक शशि गुप्ता, हरिओम शर्मा, रेखा शर्मा, राहुल शर्मा, पूजा सिंह, मुकेश गर्ग, विनय धीमान, प्रवीण शर्मा, मुकेश भटनागर, यशोदा, दिनेश कुमार, अरूण शर्मा, शान मोहम्मद, नेहा शहजाद, साक्षी चौधरी, डा. वर्तिका ढिल्लन, शर्मिष्ठा देवी, अरविंद सैनी, विपुल शर्मा, शैलेष पाठक, रेखा शर्मा, जसवंत सिंह, पंकज कुमार, महक सिंह, महीपाल सिंह, कटार सिंह और रश्मि गुप्ता को माल्यार्पण उपरांत स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। संचालन डा. विनीत अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष संदीप जैन एवं रोटरी वीक चेयरमैन मुकेश गुप्ता द्वारा आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक विकास सिंघल ने सहयोग के लिए डा. मनोज जैन, डा. एसआर सैनी, डा. एनपी सिंह, राकेश सिंघल, दीनदयाल गर्ग, दिनेश मित्तल, नितिन सिंघल, अमित सिंघल, नितिन तायल, संजय गर्ग, विजयपाल, नेहा जैन, नमिता सिंघल, डिम्पी मित्तल, दीपा गर्ग, आरती सिंघल, नीरा शर्मा आदि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें