फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इमारतों के गिरने के बावजूद नहीं जागा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में दो जर्जर इमारतों के गिरने के बाद भी शिक्षा विभाग सोया हुआ है। नगर में कई स्कूलों की इमारतें काफी जर्जर हो गई हैैं। जिससे हर समय वहां दहशत का माहौल रहता है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-9 में महज दो कमरे हैं। जिनमें से एक कमरे की छत पूरी तरह से टूट चुकी है। जबकि दूसरे कमरे की छत जर्जर अवस्था में है। इस विद्यालय में प्राइमरी वर्ग की कक्षाओं के करीब 60 बच्चे पढ़ते हैं। बार बार भवन की मरम्मत कराए जाने की गुहार लगाने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बच्चों को मजबूरन जर्जर इमारत की छत के नीचे बैठकर पढ़ाई करना पड़ रहा है। उधर, अधिकारी स्कूल के भवन का वाद न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रधानाध्यापिका रूमी निगहत ने बताया कि भवन स्वामी ने भवन खाली कराने के लिए न्यायालय में वाद दायर किया हुआ है। कई बार मरम्मत कराने का प्रयास किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि नगर क्षेत्र के सभी स्कूल भवनों में पहले से ही एक से अधिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। जल्द ही न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मरम्मत की अनुमति मांगी जाएगी।
भवन संबंधी शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
स्कूल भवन की मरम्मत कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जल्द ही स्कूल भवन की मरमत के सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेंद्र सिंह, बीएसए सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें