फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार बनाने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर के बच्चों ने शुक्रवार को जन जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रैली प्रधानाचार्य एके मोहन के नेतृत्व में निकाली गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभ्य समाज का प्रतीक है। हमें अपने घर के साथ ही आस पड़ोस को भी साफ रखना चाहिए। स्वच्छता अपनाकर हम खुद के साथ ही अपने परिजनों को गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं। रैली में बच्चे स्वच्छता अपनाओ-बीमारियां भगाओ जैसे नारे लगाते चल रहे थे। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर आसपास की कॉलोनियों के बीच से होकर गुजरी। अंत में रैली स्कूल परिसर में ही पहुंची। रैली को सफल बनाने में शिक्षिका पूजा भारद्वाज, अनुपमा, मनु शर्मा, मोनिका, रुचि, इति, अनुज आदि का योगदान रहा।
एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान
सहारनपुर। एबीवीपी पदाधिकारियों ने बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज परिसर में सदस्यता अभियान चलाया। बड़ी संख्या में छात्रों ने सदस्यता फार्म भरकर सदस्यता ग्रहण की। शिविर में महानगर छात्रा प्रमुख एकांशी गर्ग, करिश्मा गोयल, सन्नी सैनी, नीरज सैनी, निकिता प्रजापति, सन्नी भटनागर, दीपक कुमार, रागिनी मिश्रा, सारिका, शिवम, निखिल, पूजा, विधि, रुचि, मुस्कान, शुभम, अवध सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें