फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी की दुकान पर छापा, हड़कंप--

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ खान मार्केट में एक दवा कारोबारी की दुकान पर छापा मार दिया। इससे दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने छह नमूने लेकर जांच को भेजे और दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर अनामिका जैन ने बताया कि जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि खान मार्केट स्थित विवेक इंटरप्राइजेज पर नकली आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक सामान बेचा जा रहा है। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सिटी कोतवाली पुलिस के साथ उन्होंने छापा मार दिया। मौके पर कॉस्मेटिक सामान के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। इसके अलावा एलोपैथिक दवाओं की बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दी है। जांच के बाद ही रोक हटाई जाएगी। ड्रग विभाग की कारोबारियों से दवा कारोबारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें