फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था ने सर्विया में किया सहारनपुर का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाक्सर कुमारी आस्था पाहवा ने पुन: सर्विया के वोज्वादिना शहर में आयोजित गोल्डन ग्लब्स अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में 69 भार वर्ग में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

गोशाला रोड निवासी आस्था पाहवा पुत्री संजीव पाहवा ने सर्विया के वोज्वादिना शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। आस्था को सेमी फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाड़ी को 5-2 से हराकर फाइनल में रूस के खिलाफ से 3-2 हारकर रजत पर संतोष करना पड़ा। आस्था के स्टेडियम पहुंचने पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, प्रवीण कुमार, प्रवीन यादव, अब्दुल अहद, फुरकान कुरैशी, रेनू त्रिपाठी, सोनिया पंवार, रितू गोयल, सतविंदर कौर ने जोरदार स्वागत किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले
सहारनपुर। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन रोचक मुकाबले हुए। बृहस्पतिवार को डा. भीम अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने किया। पहला मैच एसबीबीए और टाइफून क्लब के बीच हुआ। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में टाइफून की टीम 87 रन बना पाई। एसबीबीए की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट से 18 ओवर में मैच जीत लिया। दूसरा मैच रॉयल क्रिकेट एकेडमी और राइजिंग ड्रैगन के के मध्य हुआ। राइजिंग ड्रैगन की टीम ने 106 बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल टीम ने ने सात विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, फय्याज, सत्यम शर्मा, आदिल खान, परवीन यादव, राहुल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें