अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
सहारनपुर। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानकमऊ में पाकिस्तान का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
मंगलवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता मानकमऊ स्थित शुगर मिल चौकी पर एकत्रित हुए और अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले पर रोष जताया। महानगर संयोजक कपिल मोहड़ा ने कहा कि सोमवार की रात को अमरनाथ यात्रियों पर पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हमला किया गया। जिसमें सात यात्रियों की जान चली गई और 15 यात्री घायल हो गए। जयपाल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा मिलिट्री को हैंडओवर कर आतंकियों का खात्मा किया जाए। प्रखंड संयोजक गौरव वालिया ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नीच हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान को जल्द से जल्द आतंकवादी देश घोषित कर उसका दाना-पानी बंद कर दिया जाए।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान के पुतले का दहन किया। पुतला फूंकने वालों में दिव्यांश पंडित, दिनेश हिंदू, मन्नू त्यागी, टिंकू मोहड़ा, आजाद सिंह, पारस हिंदू, शुभम राणा, तनुज शर्मा, अंकित पंडित, अनुज शर्मा, प्रताप, बोबी, संटी, मुकुल, शशांक, काला, तरुण धीमान, अमन, विशाल तिवारी, अक्षय, कुलदीप, विजय, ललित शर्मा, आकाश, शिवम, सौरभ, सोनू, गौरव, अंकित, सूरज शामिल रहे।