स्कूल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
सरसावा (सहारनपुर)। नगर के एक सीबीएसई स्कूल का चपरासी शराब के ठेके के पास संदिग्ध हालात में मृत पड़ा मिला। मौके पर पहुंची उसकी पत्नि ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया।
बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे के करीब चिलकाना रोड पर शराब के ठेके के समीप एक व्यक्ति पड़ा मिला। राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि ये व्यक्ति सुबह से यहीं पर घूम रहा था। काफी देर तक भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद मौके पर आयी एक महिला ने मृतक की पहचान अपने पति जगदीप सिंह राणा के रूप में की जो नगर के सेंट मैरी स्कूल में चपरासी था। माना जा रहा है कि उसकी मौत शराब पीने के कारण हुई है। जिस पर एसओ कपिल गौतम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।