पहले चरण में जिला पंचायत के 16 वार्डों पर कराए जा रहे चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। दो दिन में 16 वार्डों के लिए कुल 157 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सही दावेदारों की स्थिति बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद साफ होगी। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग रहे, जिन्होंने नामांकन के लिए फॉर्म तो खरीदा, मगर नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचे।
नामांकन के पहले दिन सोमवार को कुल 71 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। यह नामांकन पत्र दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद शाम चार बजे तक यानी साढ़े तीन घंटे में दाखिल किए गए थे। जिस संख्या में फॉर्म बिके थे। उससे मंगलवार को सौ अधिक लोगों के नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचने की उम्मीद थी, मगर 86 लोग ही नामांकन करने पहुंचे।
मंगलवार को वार्ड एक पर परमीता देवी, हेमंत कुमार, नाथीराम और मैना ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड संख्या दो पर नीरज कुमार, वेदपाल, मांगा सिंह, निर्मल, भूूपेंद्र सिंह, अमन सिंह, केपी सिंह और मोहम्मद शमशाद ने पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर तीन पर तेजपाल, सुरेंद्र, ब्रिजेश, संदीप काम्बोज, फजुल रहमान और पवन कुमार ने नामांकन पत्र जमा किए। वार्ड नंबर चार पर बिजेंद्र, राहुल कुमार, संजय कुमार और सतीश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर पांच पर गौतम, राशिद, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद फरमान, सुशील और खलील अहमद ने नामांकन पत्र जमा किए। वार्ड नंबर सात पर नफीसा और इकबाल ने पर्चा भरा।
वार्ड नंबर आठ पर फोजिया, सोनिया, नीरवती, ममता, बबली और गुरदेई ने पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर नौ पर मनीता, धीर सिंह, भूषण, साहब सिंह, अनूप कुमार, रवि कुमार और समय सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर दस पर दिलशाद, चौधरी प्रवेज दिलशाद, रिजवान, राकेश, राजपाल सिंह, सोमचंद और मोहम्मद दिलशाद ने पर्चे दाखिल किए। वार्ड नंबर 11 पर संतोष देवी, मिथलेश, कुरेशा और मीर जहां ने पर्चे भरे।
वार्ड संख्या 12 पर आबिद, अमित कुमार शर्मा, नईम, बबीता और मांगेराम ने नामांकन पत्र भरा। वार्ड नंबर 13 पर मुस्तफीजुर्रहमान, नेहा रहमान, धर्मेंद्र सैनी, प्रेम, महेंद्र, अनिता, नवासी, राहुल और भरत सिंह ने पर्चे भरे। वार्ड नंबर 14 पर मोहम्मद इरशाद, नईम, राजवर्धन, साहिद अहमद और कुलदीप ने नामांकन पत्र जमा किए। वार्ड नंबर 15 पर इस्लाम, मोहम्मद इरशाद, तनवी, दीपक, हुकुमचंद, कंवरपाल, वेदपाल, सोनवीर, अशोक कुमार और सादाब ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 49 पर नफीसा और प्रकाशी देवी ने पर्चे भरे। इस प्रकार दूसरे दिन कुल 86 लोग नामांकन करने पहुंचे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। उसके बाद ही दावेदारों की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।