फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम की अधूरी परियोजनाओं पर सीएम हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जल निगम के अधूरे कार्यों की शिकायतें मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम के मुख्य अभियंता को सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में जल निगम द्वारा किए गए कार्यों की जांच कराने का आदेश उन्होंने दिया।
विज्ञापन

जल निगम की परियोजनाएं अधूरी होने की शिकायतें जनप्रतिनिधियों द्वारा भी की गई थीं। बताया गया था कि जल निगम ने ओवरहेड टैंक लगाने, पाइप लाइन डालने सहित अन्य कार्यों के लिए सड़कों की खुदाई करा दी, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही परियोजनाएं पूरी न होने के कारण भी दिक्कतें होती हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह स्थिति खराब है। परियोजना निर्धारित समयावधि में पूर्ण होनी चाहिए। जो परियोजना अधूरी हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में जल निगम की अधूरी परियोजनाओं को लेकर मुख्य अभियंता जल निगम को जांच के बाद कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता लाने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत पात्रों के गोल्डन कार्ड तुरंत बनवाए जाएं। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को पेंशन वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर पारदर्शिता से कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सहारनपुर जनपद में प्लाईवुड इंडस्ट्री के लिए लाइसेंस उन्हीं लोगों को मिले, जो इसका सदुपयोग करते हैं। यदि कोई लाइसेंस बेचता है अथवा दुरुपयोग करता है, तो लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त संजय कुमार के अलावा तीनों जनपदों के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- बकाया भुगतान न करने वाल चीनी मिल पर करें कार्रवाई
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भी सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस चीनी मिल पर किसानों का ज्यादा बकाया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा किसानों को शीघ्र भुगतान दिलाया जाए। यदि गन्ना मिल प्रबंधन की कोई समस्या हो, तो मीटिंग कर जल्द इसका समाधान निकालें।
- प्लास्टिक और थर्माकोल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाएं
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन बारिश के मौसम से पहले गांवों में प्लास्टिक, पॉलिथीन और थर्माकोल पर पूर्णत: रोक लगाए। प्लास्टिक और थर्माकोल की वजह से नालियों का पानी रुकता है जिससे कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारी प्लास्टिक, पॉलिथीन और थर्माकोल पर पूर्णत: रोक लगाने के कारगर कदम उठाएं। समय- समय पर अधिकारियों द्वारा विकास के कार्यों की जांच होते रहनी चाहिए।
गोशालाओं को बनाएं आत्मनिर्भर
सहारनपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश की देखभाल के लिए जो गोशाला बनाई गई है, उनका सही तरीके संचालन कराएं। खेतों और सड़कों से गायों को गोशाला में स्थापित करने का काम प्रशासन को करना चाहिए। गाय के गोबर से खाद बनवाएं, ताकि गोशाला आत्मनिर्भर बन सके। इसके अलावा बिजली की आपूर्ति 24 घंटे कराने का निर्देश भी दिया।
- विपक्षी दलों ने जताई नाराजगी
सहारनपुर। सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सरफराज खान और पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन पर जनता से दूरी बनाए रखने पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हीं स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया, जहां अफसरों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। जिला अस्पताल को मुख्यमंत्री के निरीक्षण के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया गया था, जबकि आम दिनों में अस्पताल का हाल बुरा रहता है। वार्ड में चादर तक समय से नहीं बदली जाती है और दवा मिलने में भी दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री को सच्चाई जानने के लिए आम जनता से भी मुलाकात करनी चाहिए थी तथा विपक्षी दलों के नेताओं को भी मिलने का समय दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें