फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने सीएम से की कॉलेज स्थानांतरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कॉलेज स्थानांतरण कराने की मांग की। उन्होंने निजी कॉलेज में उनके सामने आ रही परेशानियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिल पीड़ित छात्र अर्पित, पंखुरी, वर्तिका, शाहरूख, शहजाद और हर्ष ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि वह जनपद के एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। उन्होंने 2016 में नीट पास किया था, जिसके बाद उन्हें कॉलेज का आवंटन हुआ था। पहले वर्ष कॉलेज में सब कुछ ठीकठाक चला, मगर दूसरे वर्ष में फैकल्टी और लैब आदि की सुविधाएं बंद होती चली गईं। फिलहाल पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। वह कई माह से कॉलेज बदलने की मांग शासन से कर रहे हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। मिलने के लिए संध्या, इकरा, उवैश, मोहित, शायान, अफशा, हबीब, जिशान, फिरोज, नेहा, सत्यम, स्वाति, डॉक्टर एके बंसल, अजय सिंघल, मोहम्मद खुर्शीद, अनीस अहमद आदि शामिल रहे। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ, एसबीडी जिला अस्पताल के कर्मचारियों और बीएड बेरोजगारों ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें