फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, दौड़ती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कदम-कदम पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। हर गली, हर मोड़ पर सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया। प्रमुख तिराहों एवं चौराहों पर एसएचओ ने ड्यूटी संभाली, जबकि मुख्य स्थानों पर सुरक्षा की कमान डीएसपी एवं एएसपी के हाथों में रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस लाइन से लेकर मुख्यमंत्री के संभावित निरीक्षण स्थानों वाले रास्ते पर सुरक्षा की कमान संभाल ली। एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार, आईजी शरद सचान, एसएसपी दिनेश कुमार जहां मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाने में साथ रहे। एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता ने टीम के साथ अस्पताल चौक पर एवं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने टीम के साथ आईटीसी चौराहे पर सुरक्षा कमान संभाली। जिले के सभी एसएचओ को मुख्यमंत्री के रास्ते वाले प्रमुख मोड़ पर टीम के साथ लगाया गया। इसके अलावा कदम-कदम पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। हर गली के बाहर, दुकानों के बाहर, मार्केट के सामने से लेकर रास्ते भर पुलिस कर्मी तैनात रहे। जब तक मुख्यमंत्री स्थलीय निरीक्षण करते रहे, पुलिस अधिकारी चेन बनाकर सुरक्षा में साथ चलते रहे। काफिले में आगे और पीछे सुरक्षा के कई वाहन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें