फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान आलमपुरा यार्ड में दुर्घटना की सूचना पर दौड़ी रेलवे की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
खान आलमपुरा यार्ड में दुर्घटना की सूचना पर दौड़ी रेलवे की टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे के खान आलमपुरा यार्ड में सुबह दुर्घटना होने एवं कई लोगों के हताहत होने की सूचना से हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम एआरटी मेडिकल यान को लेकर राहत कार्य के लिए तुरंत खान आलमपुरा यार्ड पहुंची। वहां जाकर पता चला कि यह सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉक ड्रिल की गई थी।
बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन पर सूचना मिली कि खानआलमपुरा यार्ड में दुर्घटना हो गई है। जिसमें कई कर्मचारी हताहत हुए हैं। अंबाला डिवीजन से भी सेफ्टी अधिकारी पहुंच गए। रेलवे स्टेशन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि खान आलमपुरा में अधिकारियों से की। पुष्टि होते ही अधिकारी मेडिकल यान लेकर तुरंत खान आलमपुरा की ओर निकल पड़े। चिकित्सा टीम भी आनन-फानन में खान आलमपुरा पहुंची। वहां जाकर पता चला कि सेफ्टी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉक ड्रिल टेस्ट लिया था।
विज्ञापन

सहारनपुर स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि दुर्घटना होने पर मेडिकल यान को 15 मिनट में ही तैयार कर रवाना होना होता है। सहारनपुर से मेडिकल यान तैयार होकर 25 मिनट में मौके पर पहुंच गया था। कोई दुर्घटना न होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन के एडीआरएम करन सिंह ने बताया कि पूरी गोपनीयता के साथ सेफ्टी टीम समय-समय पर व्यवस्था की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल करती रहती है। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को विश्वास में लिया जाता है। जिससे सुरक्षा स्थिति और आपात स्थिति में सहायता कितने समय में मिल जाएगी, इसका पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें