फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियां और निर्माण होंगे चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियां और निर्माण होंगे चिन्हित
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने बुधवार को विकास प्राधिकरण पहुंचकर अधिकारियों और इंजीनियरों की बैठक ली। उन्होंने अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष को एक-एक इंजीनियर के कार्य की समीक्षा करने को कहा, जिससे विभागीय इंजीनियरों की कार्यप्रणाली में सुधार आ सके। बैठक के बाद मंडलायुक्त लौट गए।
मंडलायुक्त के विकास प्राधिकरण पहुंचने का कार्यक्रम पहले से तय था। ऐसे में विकास प्राधिकरण के अधिकारी और इंजीनियर पूरी तैयारी में थे। मंडलायुक्त दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विकास प्राधिकरण पहुंचे थे। उन्होंने उपाध्यक्ष सुखलाल भारती के ऑफिस में प्राधिकरण अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ बैठक की। तमाम बिंदुओं पर बात करते हुए अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने और विकास प्राधिकरण की आय बढ़ाने पर जोर दिया। जेई और एई को अवैध निर्माण शुरू होने की सूचना मिलते ही निर्माण रुकवाने और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों के बारे में जानकारी मांगी। अधिकारियों ने बताया कि कुल 44 अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं, जिनके विरुद्ध कार्रवाई जल्द होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जो भी ऐसे बड़े निर्माण हैं, जिनके खिलाफ किन्हीं कारणों से कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे निर्माणों को नंबर एक में लाने के प्रयास किए जाएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो निर्माण के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा जहां कार्रवाई करने में कोई बाधा आ रही है, वहां सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को साथ ले जाकर कार्रवाई करें। बैठक में उपाध्यक्ष सुखलाल भारती, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, कार्यवाहक सचिव एवं एफओ विजय शुक्ला साथ ही प्राधिकरण के सभी जेई और एई मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने तथा प्राधिकरण की आय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए जेई और एई की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश उपाध्यक्ष को दिए गए हैं। प्रयास यही है कि शहर के लोगों को अच्छी और साफ-सुथरी व्यवस्था दी जा सके।
- संजय कुमार, मंडलायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें