फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन की तैयारी में लगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सीएम के आगमन को लेकर अफसर तैयारियों में लगे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का खाका तैयार किया जा रहा है। सीएम के लिए जो रूट निर्धारित किया गया है, उस मार्ग की तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन

जून के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर में दौरा होना था। माना जा रहा था कि 25 या 26 जून को मुख्यमंत्री सहारनपुर आ सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं आया है। मुख्यमंत्री जुलाई के पहले सप्ताह में सहारनपुर आ सकते हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आ सकता है। इसको लेकर अफसर तैयारियों में लगे हैं।
सीएम के दौरे को लेकर विकास भवन में इन दिनों काफी हलचल देखी जा रही है। विकास भवन के विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों का खाका तैयार करने के साथ ही उन्हें पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। इनमें स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, ग्राम पंचायतों में चल रही परियोजनाओं पर पूरा फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम में स्मार्ट सिटी और पांवधोई नदी के लिए हुए अब तक के कार्यों का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गाज गिरने का सता रहा डर
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी होने की वजह से भी कार्य प्रभावित हुए थे। मगर, अब मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। क्योंकि, सीएम सहारनपुर आगमन पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। ऐसे में अफसरों को कार्रवाई की गाज गिरने का भी डर सता रहा है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने में अफसर दिन रात लगे हैं।

रूट पर दुरुस्त की जा रही व्यवस्थाएं
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। संभावित है कि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन हैलीपैड पर उतरेगा। वह यहां से कलक्ट्रेट, दिल्ली रोड, हसनपुर तिराहा होते हुए सर्किट हाउस आएंगे। इस मार्ग पर प्रशासन दिन-रात व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में लगा है। सड़कों को ठीक किया जा रहा है तो दोनों तरफ हुए अतिक्रमण को पूरी तरह हटवा दिया गया है। इसके अलावा डिवाइडरों पर पेंट किया जा रहा है और सड़कों की सफाई कराई जा रही है। सर्किट हाउस रोड पर रजबहे पर बने डिवाइडर को पौधों से सजाया जा रहा है। सर्किट हाउस के आसपास की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

2017 की तरह बनाई जा रही व्यवस्था
सहारनपुर। सीएम बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगस्त 2017 में सहारनपुर आए थे। उन्होंने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी और जनमंच में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब भी प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं इसी तरह दुरुस्त कराई थी, जिस तरह इस बार कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें