फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों को भाजपाईयों ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकतंत्र सेनानियों को भाजपाइयों ने सम्मानित किया। इसके साथ ही 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई इमरजेंसी को देश के लिए काला अध्याय बताते हुए आलोचना की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड की पार्श्वनाथ कॉलोनी स्थित भाजपा के नए कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने लोकतंत्र सेनानी महेंद्र सैनी, रघुवीर सिंह, गजे सिंह सैनी, बुद्ध सिंह गुप्ता, मुुकेश कुमार गर्ग, सतीश शर्मा, अजब सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि 25 जून 1975 की रात में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी घोषित कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था, जो भी सरकार के काले कारनामों के खिलाफ आवाज उठाता था, उसको गिरफ्तार कर लिया जाता था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन पर अत्याचार किए गए। यहां तक की लोगों के नाखून तक नोच लिए गए। यह देश के इतिहास में काला अध्याय है।
इस दौरान महामंत्री प्रमोद कौशिक, अजीत राणा, किरत चौधरी, पवन संवई, जिला उपाध्यक्ष आनंद राणा, जिला मंत्री गौरव राणा, मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, अभय चौधरी, साहब सिंह पुंडीर, नक्षत्रपाल, पवन सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें