फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के साथ बदसलूकी और हाथापाई में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। नलकूप कनेक्शन की स्वीकृति को लेकर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के साथ बदसलूकी एवं हाथापाई करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अधिशासी अभियंता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें, कि बुधवार की शाम करीब पौने पांच बजे शाकंभरी धाम कॉलोनी स्थित विद्युत वितरण खंड बेहट कार्यालय में निजी नलकूप के कनेक्शन की स्वीकृति को लेकर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव फतेहचंदपुर निवासी संजय चौधरी अधिशासी अभियंता के साथ भिड़ गए थे। अधिशासी अभियंता का आरोप है कि संजय ने उनके कार्यालय में कुछ उपभोक्ताओं के आधार कार्ड उनकी मेज पर रख कर निजी नलकूप संयोजनों के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि जब उनके द्वारा संजय से उपभोक्ताओं को प्रार्थना पत्र के साथ लेकर आने की बात कही गई तो आरोप है कि संजय चौधरी उनके साथ बदसलूकी करने लगा। जब वह अपना कार्यालय छोड़कर चलने लगे तो आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर डाली और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर उनके कार्यालय के सभी कर्मचारी आ गए और उन्हें संजय से बचाया। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी वह उनके साथ गाली गलौज की गई। इतना ही नहीं जब पुलिस ने संजय को हिरासत में लिया, तो उसके बाद भी उसने उन्हें धमकी दी कि वह रास्ते में रोककर उनकी हत्या कर देगा। अधिशासी अभियंता का यह भी आरोप है कि संजय चौधरी पूर्व में भी उनके साथ हाथापाई कर चुका है। इस मामले में पुलिस ने अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह की तहरीर पर संजय चौधरी पुत्र सेठपाल निवासी गांव फतेहचंदपुर थाना रामपुर मनिहारान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें