फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर मंदिरों में किया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में निर्जला एकादशी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर दान किया। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर प्याऊ लगाकर शरबत वितरित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी मनाई गई। इस दिन लोगों ने भगवान श्री विष्णु के लिए उपवास रखा। इसके अलावा मंदिरों में पंखा, मटका, आम, लीची, खरबूजा, तरबूज आदि का दान किया। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री साईं धाम, हरि मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में पहुंचकर लोगों ने दान किया।
उधर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा शिविर लगाकर मीठा शरबत बांटा गया। संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने शिविर का उद्घाटन किया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि प्यासे व्यक्ति को जल पिलाना सभी धर्मों में पुण्य कार्य बताया गया है। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, तपेश्वर दत्त, अनिल सैनी, राम प्रताप शुक्ल, रामकुमार गुप्ता, सतीश शर्मा, शांतनु जोशी, नवीन वालिया, रजनी वालिया, उषा पंचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

एवन कॉलोनी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में लगाई छबील का उद्घाटन बसपा पार्षद दल के नेता और मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने किया। इस दौरान प्रदीप शर्मा, मंजीत गोल्डी, योगराज सैनी, विकास, सोनू, बिट्टू, संदीप वर्मा, बलजीत जायसवाल, मोतीराम, कंवरपाल, सचिन अरोड़ा, डा. मोहन लाल, भुल्लन सिंह, शुभम, महेश शर्मा, राहुल वर्मा, रामकुमार चमोली मौजूद रहे।
गुरुद्वारा रोड स्थित श्री आशुतोष मंदिर के बाहर प्याऊ लगाकर शरबत वितरित किया गया। शाम के समय कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य देशमुख, प्रबंधक सुभाष सपरा, उप प्रधान, संजय भसीन, विपिन सलूजा, विनोद खुराना, अशोक सलूजा, राजकुमार तनेजा, हिमांशु, दीपक सलूजा, सुमित उपस्थित रहे।
सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय के बाहर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत बांटा, जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, सौरभ बब्बर, वीरेंद्र बहल, गौरव चौहान, संजय वर्मा, नितिन वालिया, सरदार रणजीत सिंह, अनिल धारिया, राकेश वर्मा, अमित माहेश्वरी, अमन वर्मा, सोनी, शिवा, आशीष वर्मा, अनुज यादव, अनिल ध्रुव, मनोज, संजय मौजूद रहे।
उधर, शांति सेवा निधि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में तिराहा पर छबील लगाई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता बिशंबर सिंह पुंडीर ने शुभारंभ किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने सभी सदस्यों के साथ शरबत का वितरण कराया। इस दौरान अश्वनी शर्मा, संदीप पुंडीर, अशोक त्यागी, अनिल शर्मा, अक्षय पुंडीर, जितेंद्र राणा, आकाश शर्मा, विनोद कुमार, संयोग सैनी, अंबरीश पुंडीर, अभय सैनी, सूर्यप्रकाश शर्मा, विवेक शर्मा, भानू प्रकाश शर्मा, शाह आलम, अजय कौशिक, उमेश कौशिक, सत्यपाल सैनी, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें